Skip to main content

पेट में गैस बनना

 पेट की गैस बनना और पेट की गैस के लक्षण :


गैस होने पर पीड़ित को कुछ लक्षण महसूस होते है जैसे –

 पेट में गैस भरी हुई मालूम होना,

 पेट और पीठ में दर्द,

 आंतों में गड़गड़ाहट, 

पेट साफ न होना, ठी

से नींद न आना,  थकावट, सिर दर्द, 

भूख कम लगना, ड़कन बढ़ना, 

 सीने में दर्द , 

डकारें आना,

 छाती में जलन, 

नाड़ी दुर्बलता, 

गैस निकलने पर आराम मिलना जैसे गैस के लक्षण देखने को मिलते हैं।


पेट में गैस की समस्या से छूटकारा पाने के आसान से घरेलू उपाय:


1. नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।


2. काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।


3.  दूध में काली मिर्च मिलाकर  पी सकते हैं।


4. छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।


5. दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।


6. लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फायदा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।


7. दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।


8. रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।


9. पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।


10. रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद  है।


11.  सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होगा।


12. सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।


त्रिफला चूर्ण का सेवन करें


आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को पेट के हर रोग के लिए वरदान कहा गया है| सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करें तो पेट हमेशा साफ़ रहता है और कभी गैस की समस्या नहीं होती| पेट में गैस बन गयी हो तो खाना खाने के थोड़ी देर बाद गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण ले लें तुरंत आराम हो जायेगा|


खाना खूब चबा कर खायें


जो लोग खाना तेजी से खाते हैं उनको पेट की समस्याएं ज्यादा होती हैं क्यूंकि खाना बिना चबाये निगलने से वह सही से पच नहीं पाता और पेट दर्द का कारण बनता है| अपना खाना चबाने का समय दोगुना कर दें, भोजन  चबाएं जब तक उसकी लुगदी ना बन जाए| इस प्रकार चबाया हुआ खाना तीन गुना ज्यादा तेजी से पचता है और आपको कभी पेट दर्द या गैस की समस्या नहीं होगी.


खाना खाने के तुंरत बाद पानी नहीं पियें


जब हम खाना खाते हैं तो हमारे पाचन तंत्र में एक प्रकार की अग्नि का दहन होता है और यह अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पूरी तरह पच ना जाये| जो लोग खाना खाते ही तुरंत पानी पी लेते हैं उनके पाचन तंत्र की अग्नि शांत हो जाती है और भोजन का पाचन ठीक प्रकार से नहीं हो पाता| भोजन करने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद भी पानी पीना चाहिए| इस प्रकार आपको कभी गैस का सामना भी नहीं करना पड़ेगा|


खाना खाने के बाद थोड़ा टहलें


खाना खाते ही बैठ जाना और लम्बे समय तक बैठे ही रहना यह पेट में गैस बनने का सबसे बड़ा कारण होता है| इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ी देर जरूर आधा घंटा जरूर टहलें, अगर इतना ना कर पाएं तो हल्के कदमों से चहलकदमी ही कर लें इससे आपके भोजन को जल्दी पचने में मदद मिलेगी|


रोजाना सुबह उठकर खाली पेट 2 गिलास ताजा पानी का सेवन जरूर करें| इससे  पेट हमेशा हल्का और फ्रेश रहेगा| दिनभर में कम से कम 8 से 12 गिलास पानी का सेवन करें| पानी भोजन को पचाने में मदद करता है और कई rगों से लड़ने की शक्ति भी देता है|


योगासन करें


पेट में अगर गैस रोजाना होने लगे और इसका दर्द असहनीय हो जाये तो योगासन का सहारा लें| पेट की गैस से निजात के लिए मयूरासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, हलासन, पवनमुक्तासन, तितली मुद्रा ये सभी आसन प्रमुख हैं इन सभी आसनों को करें|


Comments

Popular posts from this blog

सूक्ष्म व्यायाम, स्थूल व्यायाम

  सूक्ष्म व्यायाम                 उच्चारण स्थल तथा विशुद्व चक्र की शुद्वी   (ज्ीतवंज ंदक अवपबम)-- सामने देखते हुए श्वास प्रश्वास करना है। प्रार्थना - बुद्वी तथा घृति शक्ति विकासक क्रिया (उपदक ंदक ूपसस चवूमत कमअमसवचउमदज) - शिखामंडल में देखते हुए श्वास प्रश्वास की क्रिया करना है। स्मरण शक्ति विकासक (उमउवतल कमअमसवचउमदज) - डेढ़ गज की दुरी पर देखते हुए श्वास प्रश्वास की क्रिया करें। मेघा शक्ति विकासक(प्दजमससमबज कमअमसवचउमदज) - ठुढ़ीे कंठ कुप से लगाकर ग्रीवा के पीछे गढ़ीले स्थान पर ध्यान रखकर श्वास प्रश्वास करें। नेत्र शक्ति विकासक (मलम ेपहीज) - दोनों नेत्रें से भ्रूमध्य उपर आशमान की तरफ देखें। कपोल शक्ति विकासक(बीमबा तमरनअमदंजपवद) -   मुख को कौए की चोंच की भाती बनाकर वेग से श्वास अंदर खीचें। ठुढ़ी को कंठ-कुप से लगाकर नेत्र बंद करके कुंभक करें। कर्ण शक्ति विकासक (भ्मंतपदह चवूमत कमअमसवचउमदज) - इसमें नेत्र , कान , नाक , मुख बंद करते हुए पुनः मुख को कौए की चोंच के समान बनाकर वायु खींचकर गाल फुलाक...

चलती कार को ढलान (उतार) पर न्यूट्रल करना या क्लच दबाकर चलाना न सिर्फ तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है

 चलती कार को ढलान (उतार) पर न्यूट्रल करना या क्लच दबाकर चलाना न सिर्फ तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। वैज्ञानिक और यांत्रिक (Mechanical + Safety) दृष्टिकोण से विस्तारपूर्वक समझते हैं: 🚫 1. न्यूट्रल में गाड़ी को उतारने के नुकसान: 🔧 तकनीकी दृष्टिकोण: न्यूट्रल में डालने का मतलब है कि इंजन का कार के पहियों से कोई संबंध नहीं होता। यानी, इंजन ब्रेकिंग नहीं होती। इससे गाड़ी पूरी तरह गुरुत्वाकर्षण (gravity) पर चल रही होती है। स्पीड तेजी से बढ़ती है, लेकिन कंट्रोल कम होता है। ⚠️ खतरनाक परिणाम: अगर अचानक मोड़ आए या आगे कोई गाड़ी रुकी हो तो कार को रोकने में बहुत समय और दूरी लगती है। ब्रेक फेल हो जाए तो आपके पास कंट्रोल का कोई और साधन नहीं रहता। न्यूट्रल में गाड़ी स्लो नहीं होती, बल्कि तेजी से फिसलती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ✅ इंजन ब्रेकिंग क्या होती है और क्यों जरूरी है? जब आप गाड़ी को गियर में रखते हैं, तो इंजन भी व्हील को रोकने में मदद करता है। इससे ब्रेक पर लोड कम पड़ता है और वाहन आसानी से नियंत्रित रहता है। 🚫 2. ढलान पर क्लच दबाकर गाड़ी चलाना क्यों खत...

मैनुअल कार ड्राइविंग: गियर, क्लच, ब्रेक और रेस पेडल:

  English swap_horiz Hindi Source text clear 1,785  / 5,000 Translation results Translation result मैनुअल कार ड्राइविंग: गियर, क्लच, ब्रेक और रेस पेडल: 🚗 1. क्लच पेडल (बायां पेडल) उद्देश्य: इंजन को पहियों से जोड़ता या अलग करता है। पूरी तरह से दबाएँ: गियर बदलते समय (पहला से पाँचवाँ, या रिवर्स)। धीरे-धीरे छोड़ें: स्टॉलिंग से बचने के लिए पहले गियर में शुरू करते समय। क्लच पर न चढ़ें: शिफ्ट करने के बाद पैर दूर रखें। ⚙️ 2. गियर शिफ्टिंग गियर लीवर की स्थिति: आमतौर पर पहला से पाँचवाँ + रिवर्स (R)। पैटर्न उदाहरण: 1 3 5 |---|---| 2 4 R गियर का उपयोग: पहला गियर: स्टॉप से ​​आगे बढ़ना, भारी ट्रैफ़िक। दूसरा गियर: धीमी गति से मोड़, धक्के। तीसरा गियर: शहर की गति (25-35 किमी/घंटा)। चौथा गियर: 40-50 किमी/घंटा। पांचवां गियर: हाईवे के लिए 50+ किमी/घंटा। रिवर्स: पीछे की ओर बढ़ना। 🏁 3. रेस पेडल / एक्सीलरेटर (राइट पेडल) फंक्शन: इंजन की शक्ति और गति बढ़ाता है। धीरे-धीरे दबाएँ: पहले गियर में क्लच छोड़ते समय। उच्च गियर में उपयोग करें: गति बनाए रखने या आगे निकलने के...