Skip to main content

ग्रास कार्प मछली

 


ग्रास कार्प
आम जानकारी
चारा
नस्ल की देख रेख
बीमारियां और रोकथाम
आम जानकारी
इसका शरीर बड़ा, सिर लगभग गोल और समतल, चाने बड़े, निचला जबड़ा छोटा और छोटी आंखे होती हैं। इसका सिलवर किनारों के साथ बाहर की ओर से रंग गहरा भूरा होता है और पेट का रंग सफेद होता है। गहरे किनारों के साथ स्केल बड़े आकार के होते हैं। यह नदी में रहने वाली मछली है और ठहरे हुए पानी से बहते हुए पानी में जाने की इच्छा रखती है। यह बड़ी टरबाइड नदियों और संबंधित बाढ़ की झीलों की मछली है। यह 0-40 डिगरी सेल्सियस तापमान को सहन कर सकती है। इस प्रजाति का जीवन काल लंबा होता है। भारत में यह मछली मई जून के महीनों में अंडे देने के लिए तैयार हो जाती है। यह मछली अपने शरीर के प्रति किलो भार के अनुसार 0.8-1.00 लाख अंडे देती है। यह नसल अपने भार के अनुसार भोजन का 40-70 प्रतिशत खा जाती है। लगभग 24000 ग्रास कार्प प्रति एकड़ में पाली जा सकती है। पानी में छोड़ते समय यदि मछली 13—15 सैं.मी. लंबी होती है तो पानी और अन्य स्थितियों के आधार पर इसका भार 8—10 महीनों में 0.5—1.0 किलो हो जाता है। तालाब से निकालते समय मछली का आकार तालाब में 1—1.5 किलो होता है और पिंजरे में 1.5—2.5 किलो होता है।

यह मछली अपने शरीर के प्रति किलो भार के अनुसार 0.8-1.00 लाख अंडे देती है। यह नसल अपने भार के अनुसार भोजन का 40-70 प्रतिशत खा जाती है। लगभग 24000 ग्रास कार्प प्रति एकड़ में पाली जा सकती है। ... तालाब से निकालते समय मछली का आकार तालाब में 1—1.5 किलो होता है और पिंजरे में 1.5—2.5 किलो होता है।

चारा
बनावटी फीड : सामान्यत: मछली की बनावटी फीड बाज़ार में उपलब्ध रहती है। यह फीड पैलेट के रूप में होती है। गीला पैलेट और शुष्क पैलेट। गीले पैलेट में, फीड को सख्त बनाने के लिए कार्बोक्सी मिथाइल सैलूलोज़ या जेलेटिन डाला जाता है और उसके बाद इसे बारीक पीस लिया जाता है और पेलेट्स में तैयार किया जाता है। यह स्वस्थ होता है पर इसे लंबे समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता। सूखे पैलेट में इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। इनमें 8-11 प्रतिशत नमी की मात्रा होती है। सूखे पैलेट दो तरह के होते हैं। एक सिंकिग टाइप और दूसरी फ्लोटिंग टाइप।

150 मिलीमीटर से अधिक लंबी ग्रास कार्प विभिन्न प्रकार कीजलीय एवं स्थलीय वनस्पतियां, आलू, अनाज, चावल की भूसी, गोभी तथा सब्जियों के पत्ते एवं तने को खाती है ।
 
प्रोटीन : मछली की विभिन्न नसलों को उनके आहार में प्रोटीन की विभिन्न मात्रा की जरूरत होती है जैसे मैरीन श्रृंप को 18-20 प्रतिशत, कैटफिश को 28-32 प्रतिशत, तिलापिया को 32-38 प्रतिशत और हाइब्रिड ब्रास को 38-42 प्रतिशत की आवश्यकता होती है।
 
वसा : मैरीन मछलियों की सेहत और उचित वृद्धि के लिए उन्हें उनके भोजन में वसा के रूप में एन 3 HUFA  की आवश्यकता होती है।
 
कार्बोहाइड्रेट्स :  स्तनधारियों में कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत होता है। मछली की फीड में लगभग 20 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है।
 
फीड के प्रकार : मछलियों की फीड दो तरह की होती है एक पानी में तैरने वाली और दूसरी पानी में डूबने वाली। मछली की विभिन्न नसलों के लिए विभिन्न खुराक की सिफारिश की जाती है। जैसे श्रृंप मछली सिर्फ पानी में डूबने वाली फीड ही खाती है। मछली के विभिन्न आकार के अनुसार, फीड विभन्न आकार में पैलेट के रूप में उपलब्ध होती है।
 
औषधीय खुराक : औषधीय खुराक का उपयोग तब किया जाता है जब मछली फीड खाना बंद कर दे या बीमार हो जाये। औषधीय फीड मछली को बीमारियों से बचाने के लिए औषधीय फीड का उपयोग किया जाता है। 
 
नस्ल की देख रेख
शैल्टर और देखभाल : मुख्यत: वह भूमि जो खेतीबाड़ी के लिए अच्छी नहीं होती, उसे फिश फार्म बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। फिश फार्म के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए जैसे भूमि में पानी को रोक कर रखने की क्षमता होनी चाहिए। रेतली और दोमट भूमि पर तालाब ना बनायें। यदि आप मिट्टी की जांच करना चाहते हैं तो भूमि पर 1 फीट चौड़ा गड्ढा खोदें और इसे पानी से भरें। यदि गड्ढे में पानी 1-2 दिनों के लिए रहता है तो यह भूमि मछली पालन के लिए अच्छी है। लेकिन यदि गड्ढे में पानी नहीं रहता तो यह भूमि मछली पालन के लिए अच्छी नहीं है। मुख्यत 3 तरह के तालाब होते हैं। नर्सरी तालाब, मछली पालन तालाब और मछली उत्पादन तालाब।
 
खाद प्रबंधन : मछली पालन में मुख्यत: जैविक और अजैविक खादों का उपयोग होता है।
 
अजैविक खादें : इसमें खनिज पोषक तत्व होते हैं जिनका निर्माण उदयोगों में होता है और सामग्री एग्रीकल्चर्ल खेतों से ली जाती है। इसमें मुख्यत: जानवरों की खाद, चिकन खाद और अन्य जैविक सामग्री शामिल होती है। जैविक सामग्री जैसे कंपोस्ट, घास, मल और धान की पराली शामिल होती है।
 
जैविक खादें : इसमें खनिज पोषक तत्व और जैविक सामग्री दोनों शामिल होते हैं। यह मुख्यत: स्थानीय लोगों द्वारा तैयार की जाती है जिसमें जानवरों और खेतीबाड़ी का व्यर्थ पदार्थ होता है। इसमें मुख्यत: कम से कम एक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फासफोरस और पोटाशियम शामिल होते हैं।
 
मछली के बच्चे की देखभाल : स्कूप या कप की सहायता से प्रौढ़ मछली टैंक में से मछली को निकालें। मछली के बच्चे को आईड्रॉपर की सहायता से इन्फूसोरिया की कुछ बूंदे, जो कि तरल खुराक होती है, को एक दिन में कई बार जरूर देनी चाहिए। कुछ दिनों के बाद जब वे आकार में आधे इंच के हो जाये, तो उन्हें नए टैंक में रखें, जहां पर उनके बढ़ने की आवश्यक जगह हो।




 
बीमारियां और रोकथाम
•    पूंछ और पंखों का गलना : इसके लक्षण है पूंछ और पंखों का गलना, पंखों के कोने हल्के सफेद रंग के दिखते हैं और फिर यह पूरे पंखों पर फैल जाते हैं और अंतत: ये गिर जाते हैं।

इलाज : कॉपर सल्फेट 0.5 प्रतिशत से इलाज करें। मछली को 2-3 मिनट के लिए कॉपर सलफेट के पानी में डुबो दें।

•    गलफड़े गलना : इस बीमारी में गलफड़े सलेटी रंग के हो जाते हैं और अंत में गिर जाते हैं। मछली का सांस घुटने लगता है और वह सांस लेने के लिए पानी की सतह पर आ जाती है और आखिर में दम घुटकर मर जाती है।

इलाज : मछलियों को 5-10 मिनट के लिए नमक के घोल में डुबोकर इस बीमारी का इलाज किया जाता है।

•    ई यू एस : शरीर पर फोड़ों का होना, चमड़ी और पंखों का खुरना, जिससे मछली की मौत हो जाती है।

इलाज : पानी में 200 किलो प्रति एकड़ चूना डालें और पानी में खादें ना डालें।

•    सफेद धब्बों का रोग : मछली की त्वचा, गलफड़े और पंखों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं।

इलाज : मछलियों को 0.02 प्रतिशत फारमालीन के घोल में 7-10 दिनों के लिए, एक घंटा हर रोज़ डुबोयें।
 
•    काले धब्बों का रोग : शरीर पर काले रंग के छोटे धब्बे दिखते हैं।

इलाज : मछली को पिकरिक एसिड के घोल 0.03 प्रतिशत के घोल में 1 घंटे के लिए डुबोयें।
 
•    मछली की जुंएं : इसके कारण मछली की वृद्धि धीमी हो जाती है, पंख ढीले पड़ जाते हैं और त्वचा पर रक्त के धब्बे पड़ जाते हैं।

इलाज : मैलाथियोन (50 ई सी) 1 लीटर को प्रति एकड़ में 15 दिनों के अंतराल पर तीन बार डालें।
  
•    मछली की जोक : इसके कारण त्वचा और गलफड़े जख्मी हो जाते हैं।

इलाज : इस बीमारी के इलाज के लिए मैलाथियोन 1 लीटर प्रति एकड़ में डालें।

•    विबरीओसिस : इसके कारण तिल्ली और आंतों पर सफेद या सलेटी रंग के धब्बे पाये जाते हैं।

इलाज : ऑक्सीटैटरासाइक्लिन 3-5 ग्राम प्रति एल बी 10 दिनों के लिए दें या 6 दिनों के लिए मछली की फीड में फुराज़ोलीडोन 100 मि.ग्रा. प्रति किलो प्रति मछली को दें।

•    फुरूनकुलोसिस : इसके लक्षण हैं त्वचा का गहरा होना, तिल्लियों का बड़ा होना, तेजी से सांस लेना और खूनी बलगम आना। यह रोग मछलियों में मृत्यु दर की वृद्धि करता है।

इलाज : 10-14 दिनों के लिए सल्फामेराज़िन 150-220 मि.ग्रा. प्रति किलो मछली के भार के हिसाब से प्रति दिन दें या फीड में  फुराज़ोलिडोन 25-100 मि.ग्रा. प्रति किलो मछली के भार के हिसाब से प्रति दिन 10 दिनों के लिए दें या ऑकसीटैटरासाइक्लिन 50-70 मि.ग्रा. प्रति किलो मछली के भार के हिसाब से प्रति दिन 10 दिनों के लिए दें या फीड में ऑक्सोलिनिक एसिड 25-100 मि.ग्रा. प्रति किलो मछली के भार के हिसाब से प्रति दिन 10 दिनों के लिए दें।
 
•    लाल मुंह रोग : इसके लक्षण हैं पंखों, मुंह, गले और गलफड़ों का सिरे से लाल होना।

इलाज : विभिन्न तरह के एंटीबायोटिक और टीकाकरण उपलब्ध हैं जो लाल मुंह रोग के इलाज के लिए उपयोग किए जाते हैं।

पूरक आहार

मछली की अधिक पैदावार के लिए यह आवश्यक है कि पूरक आहार दिया जाय। आहार ऐसा होना चाहिए जो कि प्राकृतिक आहार की भांति पोषक तत्वों से परिपूर्ण हो। साधारणत: प्रोटीनयुक्त कम खर्चीले पूरक आहारों का उपयोग किया जाना चाहिए। मूंगफली, सरसों, नारियल या तिल की महीन पिसी हुई खली और चावल का कना या गेहूं का चोकर बराबर मात्रा में मिलाकर मछलियों के कुल भार का 1-2 प्रतिशत तक प्रतिदिन दिया जाना चाहिए। मछलियों के औसत वजन का अनुमान 15-15 दिन बाद जाल चलवाकर कुछ मछलियों को तौलकर किया जा सकता है। यदि ग्रास कार्प मछली का पालन किया जा रहा हो तो जलीय वनस्पति जैसे लेमना, हाइड्रिला, नाजाज, सिरेटोफाइलम आदि व स्थलीय वनस्पति जैसे नैपियर, वरसीम व मक्का के पत्ते इत्यादि जितना भी वह खा सके, प्रतिदिन देना चाहिए। पूरक आहार निश्चित समय व स्थान पर दिया जाय तथा जब पहले दिया गया आहार मछलियों द्वारा खा लिया गया हो तब पुन: पूरक आहार दें। उपयोग के अनुसार मात्रा घटाई-बढ़ाई जा सकती है। पूरक आहार बांस द्वारा लटकाये गये थालों या ट्रे में रखकर दिया जा सकता है। यदि पूरक आहार के प्रयोग स्वरूप पानी की सतह पर काई की परत उत्पन्न हो जाय तो आहार का प्रयोग कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए क्योंकि तालाब के पानी में घुलित आक्सीजन में कमी व मछलियों के मरने की सम्भावना हो सकती है।

 

Comments

Popular posts from this blog

सूक्ष्म व्यायाम, स्थूल व्यायाम

  सूक्ष्म व्यायाम                 उच्चारण स्थल तथा विशुद्व चक्र की शुद्वी   (ज्ीतवंज ंदक अवपबम)-- सामने देखते हुए श्वास प्रश्वास करना है। प्रार्थना - बुद्वी तथा घृति शक्ति विकासक क्रिया (उपदक ंदक ूपसस चवूमत कमअमसवचउमदज) - शिखामंडल में देखते हुए श्वास प्रश्वास की क्रिया करना है। स्मरण शक्ति विकासक (उमउवतल कमअमसवचउमदज) - डेढ़ गज की दुरी पर देखते हुए श्वास प्रश्वास की क्रिया करें। मेघा शक्ति विकासक(प्दजमससमबज कमअमसवचउमदज) - ठुढ़ीे कंठ कुप से लगाकर ग्रीवा के पीछे गढ़ीले स्थान पर ध्यान रखकर श्वास प्रश्वास करें। नेत्र शक्ति विकासक (मलम ेपहीज) - दोनों नेत्रें से भ्रूमध्य उपर आशमान की तरफ देखें। कपोल शक्ति विकासक(बीमबा तमरनअमदंजपवद) -   मुख को कौए की चोंच की भाती बनाकर वेग से श्वास अंदर खीचें। ठुढ़ी को कंठ-कुप से लगाकर नेत्र बंद करके कुंभक करें। कर्ण शक्ति विकासक (भ्मंतपदह चवूमत कमअमसवचउमदज) - इसमें नेत्र , कान , नाक , मुख बंद करते हुए पुनः मुख को कौए की चोंच के समान बनाकर वायु खींचकर गाल फुलाक...

table of contents indesign

  Generate a table of contents Before you generate a table of contents, decide which paragraphs should be included (such as chapter titles and section headings), and then define paragraph styles for each. Make sure that these styles are applied to all appropriate paragraphs in the document or booked documents. When you generate the table of contents, you can also use paragraph and character styles to format the table of contents. Table of contents without paragraph styles (left) and with paragraph styles applied to entries (right) If paragraphs that are to be included in the table of contents appear in different stories on the same page, their order in the TOC is determined by their position on the page. Do one of the following:   If you’re creating a table of contents for a single document, you may want to add a new page at the beginning of the document. If you’re creating a table of contents for multiple documents in a book, create or open the document to be used for the tab...

चलती कार को ढलान (उतार) पर न्यूट्रल करना या क्लच दबाकर चलाना न सिर्फ तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है

 चलती कार को ढलान (उतार) पर न्यूट्रल करना या क्लच दबाकर चलाना न सिर्फ तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। वैज्ञानिक और यांत्रिक (Mechanical + Safety) दृष्टिकोण से विस्तारपूर्वक समझते हैं: 🚫 1. न्यूट्रल में गाड़ी को उतारने के नुकसान: 🔧 तकनीकी दृष्टिकोण: न्यूट्रल में डालने का मतलब है कि इंजन का कार के पहियों से कोई संबंध नहीं होता। यानी, इंजन ब्रेकिंग नहीं होती। इससे गाड़ी पूरी तरह गुरुत्वाकर्षण (gravity) पर चल रही होती है। स्पीड तेजी से बढ़ती है, लेकिन कंट्रोल कम होता है। ⚠️ खतरनाक परिणाम: अगर अचानक मोड़ आए या आगे कोई गाड़ी रुकी हो तो कार को रोकने में बहुत समय और दूरी लगती है। ब्रेक फेल हो जाए तो आपके पास कंट्रोल का कोई और साधन नहीं रहता। न्यूट्रल में गाड़ी स्लो नहीं होती, बल्कि तेजी से फिसलती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ✅ इंजन ब्रेकिंग क्या होती है और क्यों जरूरी है? जब आप गाड़ी को गियर में रखते हैं, तो इंजन भी व्हील को रोकने में मदद करता है। इससे ब्रेक पर लोड कम पड़ता है और वाहन आसानी से नियंत्रित रहता है। 🚫 2. ढलान पर क्लच दबाकर गाड़ी चलाना क्यों खत...